फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भौतिक सत्यापन रिपोर्ट की जांच पूरी

Tue, 25 Nov 2025 02:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 17 जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा-2026 के केंद्र निर्धारण की जनपद स्तरीय तैयारी सोमवार को पूरी कर ली गई। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह के निर्देशन में जिला विद्यालय निरीक्षक ने भौतिक सत्यापन रिपोर्ट की जांच कर बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के साथ ही केंद्र निर्धारण की तैयारी चल रही है। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कॉलेज संचालकों को 10 नवंबर तक कॉलेजों के भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए थे। 24 नवंबर तक जिला समिति को कॉलेजों द्वारा अपलोड भौतिक सत्यापन रिपोर्ट की जांच कर विभाग की वेबसाइट पर अग्रसारित करना था। जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा नामित टीम ने भौतिक सत्यापन रिपोर्ट की जांच कर अपनी रिपोर्ट उन्हें सौंपी थी। जनपदीय समिति की जांच के बाद कॉलेजों द्वारा अपलोड की गई भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट को विभाग की वेबसाइट पर अग्रसारित कर दिया गया है। शासनादेश के तहत माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड परीक्षा 2026 के केंद्रों का निर्धारण ऑनलाइन करेगा। जनपद स्तर से उपलब्ध कराई गई भौतिक सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ से केंद्र निर्धारण ऑनलाइन किया जाएगा। केंद्र निर्धारण के साथ ही कॉलेजों के लिए छात्र आवंटन का कार्य भी ऑनलाइन उपलब्ध अक्षांश और देशांतर के आधार पर किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि दिसंबर के पहले सप्ताह तक केंद्र निर्धारण का कार्य पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें