फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जानलेवा हमले के आरोपी के साथ एलाऊ थाना प्रभारी का फोटो वायरल

Fri, 27 Sep 2024 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
थाना प्रभारी एलाऊ और जानलेवा हमले के आरोपी शिवम की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो। - फोटो : थाना प्रभारी एलाऊ और जानलेवा हमले के आरोपी शिवम की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो।
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना एलाऊ की महिला प्रभारी और जानलेवा हमले के एक आरोपी की फोटो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई। लोगों में चर्चा है कि पुलिस और अपराधी का थाने में गठजोड़ चल रहा है। पूर्व में भी भाजपा के नेता भी महिला थाना प्रभारी की कैबिनेट मंत्री से शिकायत कर चुके हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुआ। इसमें थाना एलाऊ की महिला प्रभारी सविता सेंगर अपने कार्यालय में हैं और जानलेवा हमला के एक आरोपी के साथ फोटो खिंचवा रहीं हैं। बताया गया है कि कुछ दिनों पहले आरोपी व अन्य के खिलाफ एक महिला ने जानलेवा हमला, बलवा आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। एक माह पहले ही आरोपी शिवम जमानत पर छूट कर आया है। यह भी चर्चा है कि उसकी थाने में काफी आवभगत होती है। फिलहाल जानलेवा हमले के आरोपी का महिला थानाध्यक्ष के साथ फोटो वायरल होना स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
बता दें कि कुछ समय पहले भाजपा के कुछ नेता भी महिला थाना प्रभारी पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए कैबिनेट मंत्री को शिकायती पत्र दे चुके हैं। शिकायतकर्ता राज ठाकुर, राकी चौहान व अन्य ने शिकायत में कहा था कि थाने में भाजपा कार्यकर्ताओं की सही मामलों में भी सुनवाई नहीं की जाती। कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता की जाती है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री से थाना प्रभारी एलाऊ को हटाने की मांग करने वालों में लकी चौहान, गोपाल प्रजापति, अंकी गौर, सुभाष राजपूत, कौशल राजपूत, अनिल राजपूत आदि शामिल हैं।

गलत पहचान बताकर खिंचवाई फोटो
जब इस मामले को लेकर थाना प्रभारी एलाऊ सविता सेंगर से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति फोटो में साथ नजर आ रहा है, उसने अपनी गलत पहचान बताकर उनके साथ फोटो खिंचवाई है। संबंधित जानलेवा हमले का आरोपी है, इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें