आगरा: मारपीट करते युवकों की तस्वीर
- फोटो : वीडियो से ली गई तस्वीर
आगरा के कालिंदी विहार में डी फॉर्मा के छात्र अजय के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की। शराब नहीं पीने पर दो हजार रुपये चौथ मांगी। पिटाई का वीडियो भी बना लिया। यह शनिवार को वायरल हो गया। पीड़ित ने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई
अजय टेढ़ी बगिया का रहने वाला है। उसके चाचा महावीर ने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इसमें कहा कि 16 नवंबर को एक छात्र और पड़ोसी युवक उसे कालिंदी विहार में सुनसान इलाके में ले गए। उसे शराब पिलाने लगे। मना करने पर उसकी पिटाई की। एक युवक ने मारपीट का वीडियो बना लिया। दो हजार रुपये चौथ मांगी। इसकी शिकायत करने वो थाना पर गए, लेकिन पुलिस ने जांच का आश्वासन देकर घर भेज दिया। एक आरोपी का भाई सिपाही है। शनिवार को पिटाई का वीडियो वायरल हो गया। थाना एत्माद्दौला पुलिस का कहना है कि शिकायत पर जांच कराई जा रही है। थाने में पीड़ित ने कोई तहरीर नहीं दी है।