आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से मंजूरी मिलने के बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान, आवासीय परिसर की परीक्षाओं को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। परीक्षा समिति के डॉक्टर आयुष मंगल ने बताया कि बीए आर्ट्स की परीक्षाएं 11 दिसंबर से शुरू हो जाएंगी, जबकि पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रम जिनमें एमए अर्थशास्त्र, एमए राजनीतिक विज्ञान और मास्टर्स इन ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट (एमएचआरएम) की परीक्षाएं 22 दिसंबर से प्रस्तावित हैं। संस्थान ने पीजी पाठ्यक्रमों का परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय को अनुमोदन हेतु भेज दिया है। अंतिम स्वीकृति मिलते ही पूरे कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा जारी कर दी जाएगी।