फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: उधार देने से किया इंकार तो पेट्रोल पंपकर्मी को पीटा

Fri, 19 Jul 2024 12:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र में कुसमरा मैनपुरी रोड स्थित किसान पेट्रोल पंप के कर्मी से आरोपी ने उधार पेट्रोल देने के लिए कहा। जब मना किया तो गाली गलौज करते हुए उसकी पिटाई कर दी। मोबाइल के कवर में रखे 3 हजार रुपये भी निकाल लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव आदमपुर सकरा निवासी राधा रमन कुसमरा मैनपुरी रोड पर सकरा किसान सेवा केंद्र पैट्रोल पंप पर काम करता है। 16 जुलाई की शाम गांव सकरा निवासी एक युवक वहां आया और उधार पेट्रोल डालने के लिए कहा। जब उसने उधार देने से मना किया तो आरोपी आग बबूला हो गया। उसे गालियां देते हुए पीटनवा शुरू कर दिया। आरोपी ने मोबाइल छीन लिया और कवर में रखे हुए 3 हजार रुपये निकाल कर ले गया। आरोपी ने रुपये निकालने के बाद फोन सड़क पर फेंक दिया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी पर पिछले रुपये भी हैं। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें