फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आर्थिक कारणों के चलते युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
22एमएनपी-40-मृतक इंद्रजीत का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खरगजीत नगर में मंगलवार की दोपहर एक युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया गया, पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खरगजीत नगर निवासी इंद्रजीत शर्मा (24) प्राइवेट शिक्षक था। मंगलवार की दोपहर उसने घर के कमरे में रस्सी के फंदे से लटककर जान दे दी। आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर रेलवे गेट चौकी इंचार्ज विपिन तोमर भी पहुंचे। परिजन द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया गया। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि आर्थिक कारणों के चलते युवक ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें