फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखा सही कर रहे युवक की करंट लगने से हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। गांव नगला शीशम में सोमवार की सुबह एक युवक पंखा सही कर रहा था, तभी वह करंट लगने से बुरी तरह से झुलस गया। आननफानन परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजन में कोहराम मच गया। अस्पताल प्रबंधन की ओर से मीमो भेज कर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला शीशम निवासी नेम सिंह (22) का पंखा खराब हो गया था, सोमवार की सुबह वह पंखा ठीक कर रहा था। तभी अचानक पंखा में तीव्र करंट प्रवाहित हो गया, करंट की चपेट में आकर नेम सिंह बेसुध होकर जमीन पर गिर गया। आननफानन परिजन युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें