मैनपुरी। मानसून की दस्तक ने गर्मी से तो राहत दिला दी है, लेकिन बारिश लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। निचले इलाकों में पानी भरने लगा है तो वहीं कच्ची गलियों में दलदल हो रहा है। लोगों को आने-जाने में भी परेशानी हो रही है। ये परेशानी तब और भी बढ़ जाती है जब जिम्मेदार समस्या से निजात दिलाने के बजाए हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को उठानी पड़ रही है। हाईवे और रेलवे लाइन के नीचे बने अंडरपास में भी जलभराव से समस्या खड़ी हो रही है।
बेवर, घिरोर और करहल क्षेत्र में लोगों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। यही कारण है कि कहीं लोग प्रदर्शन कर रहे हैं तो कहीं सड़क बनवाने या जलनिकासी कराने की मांग कर रहे हैं।