बाह। नहटौली के सामरेमऊ मार्ग पर सोनू शर्मा के नलकूप के पास लगे नीम के पेड़ में शनिवार रात 11 बजे आग लग गई। पेड़ से आग की लपटें उठते देख आसपास माैजूद किसान आग बुझाने का प्रयास करने लगे। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पा सकी। पेड़ में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।