फतेहाबाद के तिबाहा विद्युत सब स्टेशन में निकले अजगर को पकड़े सेवानिवृत्त सूबेदार राजभान सिंह स्
- फोटो : samvad
फतेहाबाद। विद्युत उपकेंद्र तिबाहा में शुक्रवार को करीब सात फीट लंबा अजगर रेंगता दिखा। अजगर देखकर वहां काम कर रहे कर्मचारी सहम गए।उपकेंद्र में तैनात सेवानिवृत्त सूबेदार राजभान सिंह ने बताया कि परिसर में पहले भी अजगर देखे जा चुके हैं। धूप निकलने पर ये बाहर आ जाते हैं। शुक्रवार को भी करीब सात फीट लंबा अजगर निकल आया, जिसे देखकर कर्मचारी डर गए। सूचना मिलने पर वह भी मौके पर पहुंचे और अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। इसके बाद वन विभाग की टीम को जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को ले जाकर जंगल में छोड़ दिया।