गणगौर स्वरूप के साथ सेल्फी लेते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आगरा में दो दिवसीय गणगौर मेले में गोकुलपुरा रंग-बिरंगी रोशनी में नहा उठा। चौराहों और मंदिरों के पास गणगौर के मनमोहक जोड़ों के दर्शन करने के लिए लोग उमड़ पड़े। युवाओं में गणगौर के साथ सेल्फी खिंचाने की होड़ रही। मोतीकटरा के मेले में भी गणगौर के जोड़े सजाए गए। लोगों ने चाट-पकौड़ी का आनंद लिया। बच्चों ने झूलों पर मस्ती की।
लोगों में नजर आया उत्साह
सजे गणगौर को देखने के लिए लोगों में उत्साह नजर आया। हर मोहल्ले में रखे खूबसूरत गणगौर को देखकर लोग मोहित हो रहे थे। गणगौर मेले के समापन पर पुलिस उपायुक्त नगर विकास कुमार, महंत योगेश पुरी ,नवीन कालरा ने गणगौर के समक्ष दीप जलाया। देर रात बैंडबाजों के साथ 35 जोड़ों की शोभायात्रा निकाली गई।
सहयोगियों को किया गया सम्मानित
शोभायात्राएं बलका बस्ती, राजा मंडी, कंस गेट चौराहा से होते हुए निकाली गईं। नगर भ्रमण के बाद रविवार की तड़के भस्मासुर के पुतला दहन के साथ मेले का समापन किया गया। समापन पर श्रीगणगौर मेला कमेटी की ओर से सहयोगियों को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर यह लोग रहे मौजूद
इस मौके पर मुख्य संरक्षक दिनेशचंद्र शर्मा, दाऊदयाल शर्मा, अध्यक्ष रमेशचंद वर्मा, महेश शर्मा, रामकुमार वर्मा, भरत वर्मा, सुशील वर्मा, प्रदीप गुप्ता, विजय वर्मा, सुनील वर्मा, अमन वर्मा, मनीष वर्मा, विष्णु पौडवाल, मंटू यादव, मंसादेवी मेला कमेटी के अरुण खंडेलवाल, संयोजक अनिल यादव, पूर्व पार्षद प्रेमा वर्मा, सोनू यादव, राजू पहलवान, गोविंद, राजेश, मुन्नालाल आदि थे।