फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: जिला प्रशासन की वादा खिलाफी पर भड़का आक्रोश, कलक्ट्रेट में विधायक व सांसद के खिलाफ नारेबाजी

Tue, 14 Dec 2021 12:22 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

मलपुरा थाना क्षेत्र के धनौली ग्राम पंचायत में विकास नगर के बाशिंदे जलभराव से तंग हैं। 20 अक्तूबर से यहां धरना-प्रदर्शन चल रहा है।
 
विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : वीडियो से ली गई तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के धनौली में नाला निर्माण की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। मंगलवार को आगरा जिला प्रशासन की वादा खिलाफी और भाजपा विधायक की टिप्पणी के विरोध में धनौली, सिरौली गांव के लोगों ने कलक्ट्रेट का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा सांसद और विधायक के खिलाफ नारेबाजी की गई। कुछ लोगों ने अर्धनग्न प्रदर्शन भी किया। लोगों का आरोप है कि  क्षेत्रीय जनता परेशान हैं और स्थानीय विधायक बेतुके बयान दे रहीं हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें