फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दलित उत्पीड़न पर सांसद चंद्रशेखर आजाद से मिले जिले के लोग

Tue, 25 Mar 2025 12:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद से दिल्ली में मुलाकात  करते सामाजिक कार्यकार्ताओं का प्रतिनि​धि मंडल
विज्ञापन
कासगंज। जिले के सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद से मुलाकात की। इसमें जिले में हो रहे दलित उत्पीड़न को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को अवगत कराया और उन्हें न्याय दिलाने की मांग की। सांसद चंद्रशेखर आजाद ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वह इन घटनाओं को संसद में उठाएंगे और सरकार पर दबाव बनाएंगे कि जिन दलितों के साथ अन्याय हुआ है, उन्हें न्याय मिले। उन्होंने कहा कि वह मीडिया के माध्यम से भी इस मुद्दे को उजागर करेंगे ताकि प्रशासन ठोस कार्रवाई के लिए मजबूर हो सके। प्रतिनिधिमंडल में अब्दुल हफीज गांधी, कुलदीप शाक्य, अल्केश शाक्य, कमलेश शाक्य, नवनीत शाक्य, टीपू खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें