फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु का आशीर्वाद लेकर लौटने लगे पाकिस्तानी लोग, सत्संग सुनने आए थे आगरा

Sat, 08 Sep 2018 02:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
पाकिस्तान से आए सत्संगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में स्वामीजी महाराज का आशीर्वाद लेकर पाकिस्तानी जत्था अपने वतन लौटने लगे हैं। शुक्रवार को 170 पाकिस्तान से आए सत्संगी रवाना हो गए। 14 सितंबर तक सभी सत्संगी पाकिस्तान लौट जाएंगे। राधास्वामी मत के संस्थापक परम पुरुष पूरन धनी स्वामीजी महराज के द्विशताब्दी जन्म समारोह में 440 पाकिस्तान से सत्संगी स्वामीबाग में आए थे। 
विज्ञापन


परिवार के साथ इन्होंने यहां सात दिन तक सत्संग और अखंड पाठ किया।  गुरुवार को समारोह के समापन के बाद जत्था अपने वतन लौटने लगे हैं। पाकिस्तान से आए सत्संगी घनश्याम दास ने कहा कि स्वामी जी के 200वें जन्म समारोह में शामिल होना सौभाग्य की बात रही। वह दूसरी बार यहां आए थे।

अब पाकिस्तानी सत्संगी अपने मुल्क लौट रहे हैं। सुनीता भी अपने परिवार के साथ पाकिस्तान के लिए रवाना हो गईं। उन्होंने बताया कि स्वामीजी महाराज के जन्म समारोह में सत्संग कर धन्य हो गए। 
विज्ञापन


प्रसाद और साहित्य लेकर गए

पाकिस्तान से आए सत्संगियों ने प्रसाद और राधास्वामी मत के पुस्तकें खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। सत्संगी अपने साथ यहां का बना हुआ प्रसाद, मिठाई
और साहित्य को साथ लेकर गए। इसके अलावा यहां पवित्र समाध, चरण पादुका और स्वामीजी महाराज की तस्वीरों को भी सहेजकर ले गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें