फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: पुनर्वास की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पर जुटे नई बस्ती के लोग, बोले- हम तो सड़क पर आ गए

Fri, 11 Aug 2023 01:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा-वृंदावन के बीच ब्रॉडगेज ट्रैक बिछाकर हाई स्पीड ट्रेन चलाने के कार्य में बाधक बन रही नई बस्ती पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बाद रेलवे ने आगे की कार्ययोजना पर काम शुरू कर दिया है। वहीं इस बस्ती के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
नई बस्ती में चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में रेलवे द्वारा नई बस्ती स्थित अपनी जमीन खाली कराने के लिए कराई गई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर नई बस्ती के 100 से अधिक परिवार शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां जिलाधिकारी से एक प्रतिनिधिमंडल मिला। मांग की है कि उनके पुनर्वास की व्यवस्था की जाए। 
विज्ञापन



जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे नई बस्ती के लोगों से  पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नोकझोंक हो गई। पुलिस ने समझाया कि शहर में धारा 144 लागू है। ऐसे में भीड़ का जमावड़ा गैर कानूनी है। मगर, लोग डीएम से मुलाकात करने की मांग पर अड़े रहे। करीब एक घंटे तक चली नोकझोंक के बाद नई बस्ती का एक प्रतिनिधि मंडल डीएम से मुलाकात करने के लिए पहुंचा। 

प्रतिनिधिमंडल ने डीएम के समक्ष मांग रखी कि उनके घरों को तोड़ा जा रहा है। अब उनके पास रहने की कोई व्यवस्था नहीं है। बच्चे सड़कों पर आ गए हैं। खाने-पीने का कोई इंतजाम नहीं है। प्रशासन उनके पुनर्वास की व्यवस्था करे। कार्रवाई को रोका जाए। 
विज्ञापन


सभी ने अपने मकान संबंधी दस्तावेज, नगर निगम की हाउस टैक्स, वाटर टैक्स और अपने वोटर कार्ड, आधार कार्ड एवं विद्युत बिल भी डीएम के समक्ष प्रस्तुत किए। इस दौरान याकूब शाह, वकीलुद्दीन, चांद, मुन्ना शाह, राजू, अकील, खलीफ व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें