फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जैन समाज के लोग कारोबार बंद रखकर ज्ञापन देंगे

Tue, 18 Jul 2023 06:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जैन समाज के लोग कारोबार बंद रखकर ज्ञापन देंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। करहल रोड स्थित दिगंबर जैन बड़ा मंदिर पर जैन समाज की बैठक अनंत कुमार जैन की अध्यक्षता में हुई। कर्नाटक में जैन विद्वान आचार्य कामकुमार नंदी की हत्या के विरोध में 20 जुलाई को कारोबार बंद रखकर डीएम को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चिक्कोडी जिले के हीरेखोड़ी में एक गुरुकुल पाश्र्वनाथ जैन आश्रम की स्थापना करके 15 सालों से शिक्षा का प्रसार कर ग्रामीणों के विकास एवं उत्थान का महान कार्य कर रहे थे। वह निकट के नंदी पर्वत आश्रम पर रहते थे। छह जुलाई की रात को उनकी नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई है। इसके विरोध में 20 जुलाई को मैनपुरी जैन समाज अपना व्यापार बंद रखकर सुबह 11 बजे बड़े जैन मंदिर से समाज की महिलाएं और पुरुष मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को देंगे। विशाल जैन जॉली, डॉक्टर सौरभ जैन, आदेश जैन, प्रमोद जैन, गौरव जैन उपवन, शैलेश जैन, आदित्य जैन, अभिषेक जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें