अमांपुर। अमांपुर फीडर की 11 हजार की बड़ी लाइन में ब्रेक डाउन होने से कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्र के करीब 60 गांवों के लोग सात घंटे परेशान रहे। बिजली न आने से सबसे बड़ी पेयजल की समस्या उत्पन्न हुई। इससे लोग काफी परेशान रहे। सुबह पांच बजे की कटी बिजली, फाल्ट ठीक होने पर दोपहर बाद बहाल हुई। विद्युत उपकेंद्र अमांपुर से कस्बा सहित करीब 60 गांवों को विद्युत आपूर्ति होती है। रविवार को फीडर की 11 हजार की लाइन में फाल्ट आने से आपूर्ति प्रभावित हुई। इसके चलते इस फीडर से जुड़े कस्बा सहित नादर मई, फकौता, शेरपुर बरसोडा, जीगन, नगला मोती, नगला पोपी, नगला गढ़ी आदि गांव में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। इन गांवों की आपूर्ति भोर में 5 बजे ठप हुई। इस दौरान सुबह सबेरे की दैनिक क्रिया के साथ अन्य दिनचर्या लोगों की प्रभावित रही। विद्युत कर्मियों ने फाल्ट ढुढने और उसे ठीक करने में करीब सात घंटे का समय लगाया दिया। दोपहर में 12 बजे के करीब विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी।
अमांपुर फीडर में विद्युत फाल्ट होने से विद्युत वाधित रही । जिसे विद्तुत कर्मियों से सही कराया गया। बिजली आपूर्ति 12 बजे तक सुचारु कर दी गई। - सुबोध चौहान, जेई, अमांपुर विद्युत उपकेंद्र