नाई की मंडी स्थित श्री प्रेमनिधि मंदिर में पुरुषोत्तम मास के अंतर्गत राधाष्टमी पर अलौकिक शृंगार
- फोटो : मनीष शर्मा
आगरा। प्रेमनिधि नाई की मंडी में पुरुषोत्तम मनोरथ उत्सव के तहत सोमवार को राधाष्टमी उत्सव मनाया गया। श्रद्धालुओं को ठाकुर श्रीश्याम बिहारी महाराज एवं राधारानी का दिव्य दर्शन कराए गए। राधाष्टमी पर स्वामिनी श्रीराधारानी को नूपुर, चूड़ी, नथ सहित विविध अलंकारों से शृंगारित किया गया। मुख्य सेवाधारी हरिमोहन गोस्वामी ने बताया कि राधाजी को भगवान श्रीकृष्ण की आनंद शक्ति माना जाता है। सेवा अधिकारी सुनीत गोस्वामी ने बताया कि उत्सव के दौरान बधाई पदों और कीर्तनों का आयोजन हुआ। महाआरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर ऋतु गोयल, आनंद कुमार गोयल, अजय गोयल, पुनीत गोयल, भक्ति गोस्वामी, वंशिका गोस्वामी, आशीष वल्लभ पचौरी, दीपक सैनी, लक्ष्य आदि मौजूद रहे।