फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ रहा जोश, दे रहे वोट

Sun, 22 Nov 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने शहर को पहले 20 स्मार्ट शहरों में शामिल कराने के लिए शहरवासियों का रुझान बढ़ रहा है। लगातार वोटिंग ग्राफ बढ़ रहा है। शनिवार को भी लगभग 15 हजार लोगों ने आगरा के लिए वोटिंग की। साथ ही वह स्मार्ट सिटी के तहत होने वाले विकास कार्यों के लिए भी प्राथमिकताओं के आधार पर अपने सुझाव दे रहे हैं। बता दें कि पिछले दो-तीन दिनों में ऑनलाइन वोटिंग में सामाजिक सहभागिता काफी बढ़ी है। जगह-जगह कैंप लगाकर लोगों से न सिर्फ वोटिंग कराई जा रही है बल्कि उन्हें वोटिंग का भी तरीका बताया जा रहा है। ताकि वह अपने परिजनों और आस-पड़ोस के लोगों को वोटिंग के लिए प्रेरित कर सकें। इसी का नतीजा है कि हर दिन वोटिंग ग्राफ बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें