फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 44 डिग्री तापमान के बीच गर्मी से बेहाल होते रहे लोग

Thu, 13 Jun 2024 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के लोगों को गर्मी से निजात मिलती नहीं दिख रही है। तापमान लगातार 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। बृहस्पतिवार को 44 डिग्री तापमान के बीच लोग बेहाल देखे गए। गर्म हवाओं के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से ही सूर्य देव ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर होते-होते जिले का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 32 डिग्री नापा गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को परेशान देखा गया। जिले में पिछले एक महीने से अधिक समय से तापमान 40 डिग्री से अधिक बना हुआ है इसके चलते लोग डायरिया और बुखार की चपेट में भी आ रहे हैं।
-
अगले पांच दिन तक राहत की उम्मीद नहीं
मौसम विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार अगले पांच दिन तक गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। शुक्रवार और शनिवार को जहां तापमान 44 डिग्र्री तक बताया गया है वहीं सोमवार, मंगल और बुधवार को तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने की चेतावनी दी गई है। कृषि वैज्ञानिकों ने धान की पौध को लेकर लोगों से ठंडे मौसम का इंतजार करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें