फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भूकंप के झटके महसूस होते घरों से निकले लोग

Sun, 05 Nov 2023 01:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में शुक्रवार की देर रात करीब 11:30 बजे लोगों भूकंप के झटके महसूस किए। अचानक हुए इस घटनाक्रम से घबराकर नींद से जाग गए। अधिकांश लोग सुरक्षा की दृष्टि से परिवार के साथ अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि नगनीमत रही कि झटके से किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिल। एक माह में दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस होने से लोगों की चिंता बढ़ रही है।रात के समय जब लोग गहरी नींद में सो रहे थे तभी लगभग 11.30 बजे अचानक भूकंप के झटकों ने लोगों की नींद गायब कर दी। लोग हड़बड़ा कर जाग गए। इसी बीच दूसरा झटका आ गया। लगातार दो झटकों ने लोगों को चिंता में डाल दिया। परिवार के सदस्यों को आवाज लगाई जाने लगी। लोग अपने कमरों की छतों पर आ गए तो कहीं गलियों में निकल आए। जब काफी देर तक कोई झटका महसूस नहीं हुआ तो लोग अपने घर वापस लौटे, लेकिन उनकी चिंता बनी रही। काफी देर तक लोग रात में जागते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें