फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 24 हजार बुजुर्गों के खाते में भेजी गई पेंशन

Sat, 26 Jul 2025 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। समाज कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की वृद्धावस्था पेंशन की प्रथम तिमाही की किस्त लाभार्थियों के खाते में भेज दी है। जिले के करीब 24 हजार वृद्धों को पेंशन योजना का लाभ मिला है। इन खातों में करीब 7.19 करोड़ रुपये की धनराशि भेजी गई है। समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पांडेय ने बताया कि राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना में ग्रामीण क्षेत्र के 21058 और शहरी क्षेत्र के 2924 लाभार्थी पंजीकृत हैं। इनके खातों में प्रथम तिमाही की किस्त के रूप में 3000 रुपये की धनराशि आधार कार्ड से लिंक खातों में भेजी जा चुकी है। ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत विकास खंड कासगंज के 5189, सोरोंजी के 3214, अमांपुर में 3245, गंजडुंडवारा के 2037, पटियाली के 2501, सहावर के 1650, सिढ़पुरा के 3222, वृद्धजन के खातों में पेंशन भेजी गई है। नगरीय क्षेत्र के अंतर्गत 10 स्थानीय निकायों में रहने वाले 2924 वृद्धजन के खातों में पेंशन की धनराशि का भुगतान किया गया है। उन्हीं वृद्धों की पेंशन भेजी गई है जिनके खाते आधार कार्ड से लिंक हैं। जिन बुजुर्गों ने अभी तक अपना आधार प्रमाणीकरण नहीं कराया है वे पोर्टल पर इसे शीघ्र पूरा करा लें तथा बैंक में एनपीसीआई की प्रक्रिया को भी पूरा कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें