अपराध स्वीकार करने पर लगाया जुर्माना
मैनपुरी। थाना कोतवाली क्षेत्र में नौ साल पहले चोरी का माल बरामद होने वाली महिला ने न्यायालय में अपना अपराध स्वीकार कर लिया। सीजेएम नम्रता सिंह ने जेल में बिताई गई अवधि की सजा सुनाकर 1000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
थाना कोतवाली पुलिस ने वर्ष 2015 में मीनादेवी निवासी सहारा थाना बिछवां को पकड़ा था। उसके कब्जे से चोरी का माल बरामद करके जेल भेज दिया था। पुलिस ने जांच करके चार्जशीट न्यायालय में भेज दी थी। यह मुकदमा सीजेएम न्यायालय में चल रहा था। मीनादेवी ने न्यायालय में अपना अपराध स्वीकार करके मुकदमा नहीं लड़ने की बात लिखकर दी। सीजेएम नम्रता सिंह ने अपराध स्वीकार किए जाने पर चोरी का माल बरामद होने की आरोपी मीनादेवी को जेल में बिताई गई अवधि की सजा सुनाकर 1000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।