फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अज्ञात वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत

Thu, 15 Jun 2023 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज-एटा मार्ग पर सड़क हादसे में एक राहगीर की मौत हो गई। हादसा सड़क पार करने के दौरान हुआ। अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।सड़क हादसे में मृत जयपाल (27) बाकनेर गांव का निवासी था। वह बुधवार की रात ड्यूूटी करके घर लौट रहा था। जब वह बाकनेर के समीप सड़क पार कर रहा था, तभी उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। परिजनों ने उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस हादसे में युवक की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा करने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह ने बताया कि परिजनों के द्वारा वाहन चालक के खिलाफ तहरीर अभी नहीं दी गई है। तहरीर पर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें