Late-night accident on the Gwalior Highway... Pedestrian killed tragically after being struck b
सैंया। ग्वालियर हाईवे स्थित बीरई चौराहे को शनिवार की रात करीब 10 बजे सड़क पार करते समय एक राहगीर को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई । थाना कागारौल क्षेत्र के गांव नगला माहौर निवासी वीरेंद्र सिंह (50) शनिवार को आगरा से बस से बीरई चौराहे पर उतर कर अपने गांव नगला माहौर जाने के लिए सड़क पार कर रहा था, तभी सैंया की ओर से आ रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।