फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बस की खिड़की से टकराए राहगीर, मासूम की मौत

Sun, 22 Sep 2024 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। डग्गेमार बस ने कासगंज गेट बाईपास पर दो बाइक सवार सहित तीन लोगों को टक्कर मार दी। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां मासूम को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।डग्गामार प्राइवेट बस तीर्थनगरी बाईपास पर रुकी। सवारी उतारते समय बस के साइड में बने लगेज बॉक्स की खिड़की हेल्पर की लापरवाही से खुली रह गई। चालक ने बस जैसे ही आगे बढ़ाई यह खुली खिड़की आगे जा रही बाइक में जा लगी। इससे बाइक सवार विजय सिंह (50) व उसका पुत्र अमित (28) घायल हो गए। हादसे में बाईपास पर वाहन का इंतजार कर रही मानसा पत्नी बहार मियां व उसकी गोद में दो वर्ष का अहमद रजा, आशा पत्नी रईस अहमद निवासीगण बदरिया भी गंभीर घायल हो गए। गंभीर घायल अहमद रजा की जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मासूम के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक भोजराज अवस्थी ने बताया कि दुर्घटना करने वाली बस को कब्जे में लिया है। बस चालक सुधीर निवासी ग्राम ककहरा एटा देहात को भी हिरासत में ले लिया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें