फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को सरकार बनाने से रोकेगा पीडीए : लौटनराम निषाद

Mon, 05 Feb 2024 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष लौटनराम निषाद ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) भाजपा को सरकार बनाने से रोकेगा। पीडीए के माध्यम से सपा जन चौपाल और जन पंचायत द्वारा सपा लोगों को जागरूक कर रही है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविवार को आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। विरोधी दलों के नेताओं की आवाज को ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स के अधिकारियों की मदद से दबा रही है। सरकार का विरोध करने वाले नेताओं को जेल भेजा रहा है। देश में भाजपा अघोषित आपातकाल जैसे हालत बना रही है। आरएसएस के इशारे पर भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है।
सरकारी विभागों का निजीकरण करके अपने चहेतों को लाभ पहुंचा रही है। भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए धार्मिक मुद्दों को बढ़ावा देती है। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा के खिलाफ प्रधानमंत्री ने अर्द्ध निर्मित मंदिर में पूजन कराकर प्राण प्रतिष्ठा करा दी है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की सरकार का 2024 में जाना तय है। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें