सौ शैया मातृ एवं शिशु अस्पताल
सौ शैया मातृ एवं शिशु अस्पताल में शुक्रवार को 14 महिलाओं को प्रसव के लिए लाया गया। इस दौरान बाहर न तो स्ट्रेचर था और न ही कोई वार्ड व्बॉय। सभी कर्मचारी अंदर आराम फरमा रहे थे। स्वयं तीमारदार ही अस्पताल के अंदर से स्ट्रेचर लेकर आए और उस पर मरीज को लिटाकर डिलीवरी रूम तक पहुंचाना पड़ा। यहां भी सरकारी आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण मरीजों को ले जाने में परेशानी हो रही है।
मरीज उपचार के लिए परेशान रहे
शुक्रवार को फिजीशियन और बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष के बाहर मरीजों को इंतजार करते हुए देखा गया। जानकारी पर पता चला कि बाल रोग विशेषज्ञ अवकाश पर हैं और फिजीशियन कक्ष में जिस डॉक्टर की तैनाती थी वे सीएमएस के साथ वार्ता कर रहे हैं। करीब एक घंटे तक मरीजों को फिजीशियन कक्ष के बाहर इंतजार करते देखा गया। यहां तैनात दोनों डॉक्टर सीएमएस से वार्ता करते रहे और मरीज उपचार के लिए परेशान रहे।
सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने कहा कि उप मुख्यमंत्री के आदेशों का पालन किया जाए। तीन दिन पहले ही इस संबंध में सीएमएस को पत्र लिखकर आदेश दिए गए थे। यदि आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा है तो यह लापरवाही है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को जानकारी दी जाएगी।