फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मौसम के उतर-चढ़ाव से अस्पताल में बढ़ रहे मरीज

Thu, 27 Jun 2024 02:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मौसम में उतार-चढ़ाव से अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही। अस्पताल में पहुंचे मरीजों में अधिकांश का शरीर बुखार से तप रहा है, तो सांस भी परेशान कर रही है। डायरिया की चपेट में भी लोग आ रहे है। बच्चे बुजुर्ग सभी बीमारियों की चपेट में आ रहे है। जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। निजी चिकित्सकों के यहां भी मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

जिले में मौसम काफी बदल चुका है। कभी उमस परेशान कर रही है तो कभी तेज धूप। बारिश का दौर भी बना हुआ है। किसी न किसी क्षेत्र में बारिश हो रही है। जिसका असर लोगों की सेहत पर देखा जा रहा है। जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ जुटने लगी है। जिससे पर्चा काउंटर पर लंबी कतारें लग गई। मरीजों को पर्चा बनवाने में काफी समय लग गया। ओपीडी बंद होने तक 981 मरीज आए।
सबसे अधिक भीड़ संक्रामक रोग विभाग, बाल रोग विभाग में रही। इनमें से बुखार के 282 मरीज बुखार से पीड़ित होकर आए। जिसमें 132 बच्चे शामिल रहे। सांस की समस्या से 102 मरीज आए। जिसमें 23 बच्चे शामिल रहे। 37 मरीजों में डायरिया की समस्या मिली। जिसमें 10 बच्चे शामिल रहे। नेत्र रोग विभाग में भी आंखों की समस्या लेकर आने वाले मरीजों में 20 मरीजों ने आंखों में पानी आने की समस्या बताई। अस्थि रोग विभाग में भी 30 मरीज दर्द की समस्या लेकर आए।
विज्ञापन

मौसम के मिजाज में बदलाव आ रहा है। इस मौसम में सावधानी की आवश्यकता है। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। सेहत प्रभावित होने पर चिकित्सक को दिखाकर ही दवा लें। - डॉ. संजीव सक्सेना, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें