बटेश्वर। तीर्थधाम के मुख्य महादेव मंदिर परिसर में बुधवार को डॉक्टर्स फॉर यू एनजीओ की ओर से निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। अत्याधुनिक डेंटल वैन में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक डॉक्टरों की टीम ने 100 से अधिक श्रद्धालुओं और स्थानीय ग्रामीणों के दांतों की जांच कर उन्हें मुफ्त दवाइयां वितरित कीं। शिविर में दंत चिकित्सक डॉ. प्रियांशी, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर डॉ. नंदिता और असिस्टेंट प्रताप ने अपनी सेवाएं दीं।