फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिला अस्पताल में अंधेरे और गर्मी से परेशान रहे मरीज और तीमारदार

Sat, 07 Jun 2025 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। महाराज तेज सिंह जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं राम भरोसे हैं। शुक्रवार रात को अचानक बिजली गुल होने के बाद इमरजेंसी और इनडोर वार्ड में एक घंटे तक भर्ती मरीज- तीमारदारों को अंधेरे और गर्मी के कारण परेशान होना पड़ा। जानकारी देने के बाद भी अस्पताल प्रशासन ने जनरेटर नहीं चलाया गया। अंधेरे और गर्मी से परेशान हो रहे मरीजों के फोटो व वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गाए। महाराजा तेजसिंह जिला अस्पताल में प्रतिदिन 90 से 100 मरीज भर्ती होते हैं। इन मरीजों को बिजली चले जाने पर उपचार के दौरान गर्मी की परेशानी से जूझना पड़ता है। यहां जनरेटर की व्यवस्था होने के बाद भी अस्पताल प्रशासन जनरेटर नहीं चलाता है। बिजली जाने के घंटों बाद तक भी इसका इस्तेमाल नहीं किया जाता है। शुक्रवार की रात करीब साढ़े 10 बजे अचानक बिजली जाने के बाद इमरजेंसी और इनडोर वार्ड में भर्ती मरीज और तीमारदारों को अंधेरे व गर्मी में परेशान होना पड़ा। इस दौरान यहां आने वाले मरीज को डाॅक्टर और स्टाफ को अंधेरे में ही उपचार करने को मजबूर होना पड़ा। बिजली न आने की जानकारी स्टाफ ने अस्पताल प्रशासन को दी, लेकिन इसके बाद भी जनरेटर को चालू नहीं कराया गया। एक घंटे तक बिजली न आने से गर्मी और अंधेरे के कारण मरीज व तीमारदार बेहाल हो गए। इस बीच किसी तीमारदार ने इमरजेंसी में अंधेरे में बैठे मरीज और तीमारदारों के फोटो, वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिए। प्रसारित वीडियो और फोटो शनिवार को चर्चा का विषय बने रहे। लोगों का कहना था कि जनरेटर की व्यवस्था होने के बाद भी अस्पताल प्रशासन द्वारा इसका संचालन नहीं कराया जाता है। लोगों ने डीएम से अस्पताल प्रशासन की इस लापरवाही की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सीएमएस डाॅ. मदनलाल का कहना है कि बिजली जाने के बाद तत्काल जनरेटर चलाने के निर्देश दिए गए हैं। यदि इसमें लापरवाही बरती गई है तो इसकी जांच कराकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें