फोटो22कासगंज में कलेक्ट्रेट पर एडीएम को ज्ञापन सौंपतीं सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता जाहिदा सुल्ता
कासगंज। करीब डेढ़ माह से बाढ़ की विभीषिका झेल रहे पटियाली क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों का धैर्य सोमवार को जवाब दे गया। उन्होंने नित्य हो रही परेशानियों का हवाला देते हुए प्रशासन से राहत की गुहार लगाई। उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा और शीघ्र मुआवजा दिलवाने सहित अन्य मांगें भी उठाईं।पटियाली तहसील क्षेत्र के 26 गांव करीब डेढ़ माह से अधिक समय से बाढ़ की चपेट में हैं। इलाके में ग्रामीणों की फसलें नष्ट हो गई हैं। घर का राशन खत्म हो गया है। पशुओं का भूसा सहित अन्य चारा बर्बाद हो गया है। ग्रामीण भुखमरी की कगार पर हैं। ग्रामीणों की तत्काल मदद करना जरूरी है। सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता जाहिदा सुल्तान के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंप ज्ञापन में मेडिकल टीम प्रत्येक गांव में भेजने और रात्रिकालीन आपात चिकित्सा के लिए टीम बनाने की मांग की गई। बाढ़ से नष्ट हुए आवासों का प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पुनर्निर्माण कराने की मांग उठाई गई। वहीं प्रभावित इलाकों में मोटरबोट की संख्या बढ़ाने की भी मांग उठाई गई। राष्ट्रीय प्रवक्ता जाहिदा सुल्तान ने कहा कि बाढ़ पीड़ित अनेक परेशानियों से जुझ रहे हैं। बीमारियों से दो मौतें हो चुकी हैं। आवागमन के साधन नहीं हैं। सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता जाहिदा सुल्तान ने ज्ञापन के दौरान मूंजखेड़ा से राजेपुरकुर्रा तक साढ़े चार किलोमीटर लंबा पक्का बांध बनवाने की मांग की। इससे बाढ़ से लोग सुरक्षित हो सकें। उन्होंने बाढ़ से टूटी पुलिया नगला जयकिशन-नगला पदम मार्ग, शहवाजपुर-सुन्नगढ़ी मार्ग आदि के निर्माण की मांग उठाई।