फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्था: ट्रेन के समय से 15 मिनट पूर्व ही खुलती है टिकट विंडो

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। कस्बा में हैंडलूम व्यवसाय के चलते व्यापारियों का आना जाना रहता है। वहीं रेलवे स्टेशन पर टिकट विंडो ट्रेन आने से 15 मिनट पहले ही खोली जाती है। भीड़ ज्यादा होने के कारण काफी लोग टिकट से वंचित रह जाते हैं। स्टेशन मास्टर से भी मामले की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हो रहा। शुक्रवार को कासगंज से शिकहोबाद जाने वाली ट्रेन आने के समय से कुछ ही मिनट पहले टिकट विंडो खोली गई। लोगों का आरोप है कि जब कर्मचारियों से विंडो देर से खोलने की शिकायत की तो उन्होंने अभद्रता की। यात्रियों ने ट्रेन आने से एक घंटा पूर्व टिकट विंडो खोलने की मांग की है। भगवान सिंह यादव, अजय पाल सिंह सभासद, हरनंद सिंह सोलंकी, सोमवीर सिंह, रवि शाक्य, सुशील सोलंकी, दिनेश सिंह वैश्य, आकाश गुप्ता आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें