फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बसों के इंतजार में घंटों खड़े रहे यात्री

Thu, 13 Feb 2025 01:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर बस में सवार होने के लिए मशक्कत करते यात्री।
विज्ञापन
कासगंज। परिवहन निगम की 15 बसें कुंभ मेले में भेजे जाने का असर जिले की बस सेवाओं पर पड़ा। बसों की कमी से यात्रियों को जूझना पड़ा। बुधवार को बदायूं, दिल्ली, अलीगढ़, मथुरा मार्ग पर यात्रियों को बसों का घंटों इंतजार करना पड़ा। माघ पूर्णिमा स्नान व सहालग के चलते यात्रियों की संख्या बढ़ी है। इस दौरान बसों की कमी यात्रियों की अखर रही है। बुधवार को बदायूं, दिल्ली, अलीगढ़, मथुरा मार्ग पर बसों कमी दिखी। यात्रियों को बस स्टैंड पर काफी देर तक बसों का इंतजार करना पड़ा। इनके अलावा अधिकांश श्रद्धालुओं तो गंगा घाट पहुंचने के लिए डग्गेमार वाहनों का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें