फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नोएडा डिपो की बस की मशीन छीनने से दो घंटे परेशान रहे यात्री

Fri, 15 Dec 2023 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अनाधिकृत रूप पहुंची नोएडा डिपो की एक बस के परिचालक से डिपो के कर्मियों ने टिकट मशीन छीन ली। बस में बिना अनुमति के सवारियां भरी जा रही थीं। बस नहीं चलने की वजह से यात्री दो घंटे परेशान रहे। हालांकि बाद में बस को फिर यहां नहीं लाने की हिदायत देकर टिकट मशीन लौटा दी गई। इसके बाद बस रवाना हो सकी। जिले के काफी संख्या में छात्र-छात्राएं नोएडा में रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। वहीं काफी संख्या में युवा नोएडा में रहकर नौकरी-पेशे से जुडे हैं। डिपो से पहले नोएडा के लिए दो बसों का संचालन करता था, लेकिन काफी समय से इन बसों का संचालन बंद है। अब नोएडा डिपो अपनी दो बसों का संचालन कासगंज के लिए कर रहा है। डिपो पर आने वाली पहली बस को सवारी भरने के बाद जाने दिया गया, लेकिन जब दूसरी बस आई और वह सवारियां भरने लगी तो डिपो के कर्मियों ने परिचालक के हाथ से मशीन छीन ली। मशीन छीने जाने के बाद बस वहीं खड़ी रही। करीब दो घंटे के बाद बस को फिर से यहां नहीं लाने की हिदायत देकर मशीन लौटाई गई। इसके बाद ही बस रवाना हो सकी। जानकारी रहे कि कासगंज डिपो से नोएडा के लिए सीधी बस का संचालन नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें