कासगंज। होली के पर्व में घर आए नौकरी पेशा लोग अब वापस अपनी कर्मस्थली की ओर लौट रहे हैं। ऐसे में उन्हें बस नही मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घंटों इंतजार के बाद जब बस आती तो उसमें स्थान पाने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है। भीड़ के कारण गंतव्य तक का सफर खड़े होकर पूरा हो रहा है।होली पर्व के बाद शुक्रवार को बसौड़ा का पूजन किया। इसके बाद नौकरी-पेशा लोग महानगरों को वापस लौटे। जिससे बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ के कारण बसों की किल्लत का सामना करना पड़ा। गंतव्य तक जाने के लिए यात्रियों को बसों के लिए दो से तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। कुछ यात्री तो अधिक थक गए तो वह जहां जगह मिली वहीं बस स्टैंड पर बैठकर बसों का इंतजार करने लगे। जब बस स्टैंड पर बस पहुंचती तो उसमें स्थान पाने के लिए लोगों को मशक्कत करनी पड़ी। धक्का मुक्की के बाद ही लोगों बसों में चढ़ सके। बसों इतनी भीड़ थी कि बैठने के लिए स्थान नहीं मिला। उन्हें अपना सफर खड़े होकर ही पूरा करने पड़ा।