फोटो 35 पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित भारोत्तोलन प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी आयोजक
मैनपुरी। नेशनल पीजी कॉलेज भोगांव के तत्वावधान में मंगलवार को पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में अंतर महाविद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता पुरुष और महिला वर्ग में हुई। आगरा और मैनपुरी के प्रतिभागियों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी जिलों की 18 टीमों ने प्रतिभाग किया। महिला वर्ग 48 किलोग्राम भार वर्ग में मनीष शर्मा पीजी कॉलेज आगरा की प्राची शिखरवार ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। 53 किलोग्राम भार में मनीष शर्मा पीजी कॉलेज आगरा की रंजना चौहान ने गोल्ड मेडल और नेशनल पीजी कॉलेज भोगॉव की छात्रा श्वेता ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। 58 किलोग्राम भार में नेशनल पीजी कॉलेज भोगांव की छात्रा शिया ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। सेंट जोंस कॉलेज आगरा की छात्रा लक्क्षिता सिंह ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। 63 किलोग्राम भार में एसकेवी कॉलेज ऑफ लॉ आगरा की छात्रा सीमा सिकरवार ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। 69 किलोग्राम भार में एके कॉलेज, शिकोहाबाद की छात्रा सुप्रिया ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। 77 किलोग्राम भार में बीडीएम कॉलेज आगरा की छात्रा तनीषा ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। 86 किलोग्राम भार में एके कॉलेज शिकोहाबाद की छात्रा काजल सिंह ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। बालक वर्ग की भारोत्तोलन प्रतियोगिता 60 किलोग्राम भार में एके कॉलेज शिकोहाबाद के छात्र उर्वेश कुमार ने गोल्ड मेडल व नेशनल पीजी कॉलेज, भोगांव के छात्र राधास्वामी ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। 65 किलोग्राम भार में नेशनल पीजी कॉलेज भोगांव के छात्र अजय ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। 110 किलोग्राम भार में केआरबी पीजी कॉलेज फिरोजाबाद के छात्र अभिषेक दीक्षित ने गोल्ड मेडल व दुअरी महाराज पीजी कॉलेज, आगरा के छात्र लक्ष्य ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। इस अवसर पर नेशनल महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एसके निमेष, प्रो. रनवीर सिंह, पर्यवेक्षक डॉ. दिग्विजय नाथ यादव, चयनकर्ता डॉ. रविशंकर वर्मा, डॉ. विजय शंकर आदि मौजूद रहे।