आगरा। स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा की दृष्टि से आगरा से दिल्ली जाने वाले पार्सल की बुकिंग 12 से 15 अगस्त तक बंद रहेगी। आगरा कैंट, आगरा फोर्ट, राजा की मंडी और ईदगाह रेलवे स्टेशनों से दिल्ली के लिए किसी भी तरह के पार्सल बुक नहीं होंगे। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि इस दौरान पार्सल गोदाम और प्लेटफॉर्म को पैकेज व पैकिंग सामग्री से मुक्त रखा जाएगा। केवल यात्री डिब्बे में निजी सामान ले जाने की अनुमति होगी।