फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पेड़ पर लटका मिला पापड़ विक्रेता का शव

Sat, 04 Oct 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो10मृतक कमल का फाइल फोटो।
विज्ञापन
कासगंज/अमांपुर। गांव अशोकपुर में चाचा के घर रह रहे एटा निवासी युवक का शव शुक्रवार की देर रात पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मृतक के पिता ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत के मामले में पुलिस जांच कर रही है। युवक गुजरात के सूरत में पापड़ बेचने का काम करता था। जनपद एटा कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव खेरिया निवासी कमल (23) पुत्र जयसिंह 30 सितंबर को अपने चाचा मौहर सिंह के घर अमांपुर के गांव अशोकपुर आया था। शुक्रवार को घर से निकलने के बाद वह वापस नहीं लौटा। गांव में आसपास के लोगों से उसके बारे में पूछताछ की लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिली। चाचा मोहर सिंह ने उसका शव पेड़ पर लटका देखा तो उनकी चीख निकल गई। शव पेड़ पर फंदे से लटका मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। किसी ने फोन कर युवक की मौत की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक की मौत के बारे में परिजन और ग्रामीणों से पूछताछ की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता जयसिंह ने बताया कि कमल सूरत में पापड़ बेचने का काम करता था। 30 सितंबर को वह चाचा के पास रहने आया था। उसके पिता व चाचा ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि युवक का शव फंदे से लटका मिला है। पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रथमा दृष्टया आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें