फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ताइक्वांडो में पंकज शर्मा ने जीता स्वर्ण

Sun, 22 Nov 2026 02:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
मास्टर पंकज शर्मा
विज्ञापन
आगरा। बिजनौर में आयोजित 42वीं आधिकारिक उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आगरा के अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा ने स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए स्थान पक्का किया। उन्होंने सीनियर वर्ग की व्यक्तिगत पूमसे स्पर्धा में सर्वाधिक अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के पहले दिन पंकज ने शानदार प्रदर्शन किया। जिला ताइक्वांडो संघ के कोषाध्यक्ष योगेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो संघ की ओर से आयोजित हो रही है। इस उपलब्धि पर दिनेश चंद्र शर्मा, डॉ. यूके शर्मा, नरेंद्र शर्मा, अमित शर्मा, मधु शर्मा, हरिकांत शर्मा और नवनीत कुलश्रेष्ठ ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें