कासगंज में परिवहन विभाग ने यातायात माह के तहत राजकीय महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत क्विज, स्लोगन एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें पंकज, रिषभ एवं अर्पण अव्वल रहे। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश राजपूत, कर अधिकारी सीमा गोयल प्राचार्य प्रो. मोहम्मद अफरोज आलम ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय महाविद्यालय के छात्र पंकज कुमार ने, द्वितीय स्थान राजकीय महाविद्यालय के वीर सहाय ने, तृतीय स्थान हाजी रशीदन बेगम डिग्री कॉलेज गनेशपुर के छात्र नमन वर्मा ने प्राप्त किया।
स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गंजडुंडवारा कॉलेज के छात्र रिषभ कुमार ने, द्वितीय स्थान गेंदा देवी महाविद्यालय की छात्रा राधा उपाध्याय ने, तृतीय स्थान केए पीजी कॉलेज की छात्रा मीना ने प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर केए पीजी कॉलेज के अर्पण सक्सेना, द्वितीय स्थान पर शारदा देवी जौहरी महाविद्यालय की छात्रा अनुराधा, तृतीय स्थान पर राजकीय महाविद्यालय की छात्रा कली रही।
निर्णायक मंडल में केए पीजी कॉलेज एसोसिएट प्रो. डा. अंजना वशिष्ठ, शारदा महाविद्यालय की एनएसएस अधिकारी डा. सपना, राजकीय महाविद्यालय के प्रो. एसके रावत, केजी वार्ष्णेय, डा. हेमंत कुमार रहे। एआरटीओ ने बताया कि सभी विजेता प्रतिभागी 26 नवंबर को आयोजित होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे। इस दौरान प्रभाशंकर द्विवेदी, डॉ. पुष्पा, दीप्ति, राजेश कुमार यादव, मनमोहन सिंह, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।