फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: भगवान वराह की भूमि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, भगवा ध्वज के साथ श्रद्धालुओं ने लगाई परिक्रमा

Sun, 04 Dec 2022 01:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
1 of 5
सोरोंजी में परिक्रमा करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
कासगंज के सोरोंजी में रविवार को हजारों श्रद्धालुओं ने पंचकोसी परिक्रमा की। श्रद्धाल के उत्साह ने परिक्रमा को ऐतिहासिक बना दिया। यह अब तक की सबसे बड़ी परिक्रमा के रूप में लोगों की जुबां पर चढ़ गई। भगवान वराह की भूमि पर एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने एक साथ परिक्रमा में हिस्सा लेकर गंगा किनारे बसे इस क्षेत्र को उत्साह और आस्था की लहरों से भर दिया। परिक्रमा शुरू होने से शाम तक  ऐसा ही अद्भुत अकल्पनीय आस्था का समंदर बना रहा। 

सुबह आठ बजे से भक्ति का रेला ऐसा शुरू हुआ कि 9:30 तक पूरा स्टेडियम भक्तों की भीड़ से भर गया। परिक्रमा अभियान के उद्घाटन समारोह में संचालन की कमान संभाली कार्यक्रम संजोयक राधाकृष्ण दीक्षित और धर्म जागरण मंच के प्रांत प्रमुख दिनेश लवानियां ने। मंच पर विराजमान संतों के सत्कार के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर संतों ने सोरोंजी के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। 
विज्ञापन

2 of 5
डीएम ने किया शंकराचार्य राजराजेश्वरामश्रम का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

मुख्य अतिथि जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वरामश्रम का जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और संघ के प्रांत प्रचारक हरीश रौतेला ने स्वागत किया। जगद्गुरु ने भक्तों को धर्म का ज्ञानबोध कराया। उसके बाद 11:45 बजे श्रद्धालुओं की टोलियां हाथों में भगवाध्वज और भगवान वराह के जयकारे लगाते हुए परिक्रमा मार्ग की ओर बढ़ चले। 

विज्ञापन

3 of 5
परिक्रमा में उमड़े श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
परिक्रमा में श्रद्धालु नाचते-गाते, ढोल-ढप, मंजीरा, खड़ताल, शंख, घंटा-घड़ियाल बजाते चल रहे थे। पूरे परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आ रही थी। करीब तीन किलोमीटर लंबे पहले पड़ाव पर श्रद्धालुओं के कदम भगवान वराह के मंदिर पर जाकर रुके। यहां मंदिर पर श्रद्धालुओं ने माथा टेका। भगवान वराह से आशीर्वाद लिया। 

4 of 5
भगवान वराह मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
भगवान वराह मंदिर में पूजन अर्चन के बाद भक्ति के रंग में रंगे भक्त परिक्रमा के दूसरे पड़ाव सूर्यकुंड पहुंचे। पूजन के बाद यहां से परिक्रमार्थियों ने प्रस्थान किया और तीसरे पड़ाव बटुकनाथ मंदिर पर पहुंच कर दर्शन और पूजन किया। परिक्रमा के बीच में भक्तों ने चौथे पड़ाव सीता रसोई पर मत्था टेका। पांचवे पड़ाव भागीरथी गुफा पहुंचकर गुफा का महात्म जाना। पवित्र के गुफा के दर्शन किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्टेडियम में श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
परिक्रमा के अंतिम पड़ाव करूआ देव महाराज के दर्शन के बाद परिक्रमा पुन भगवान वराह मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। इतनी बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ देख तीर्थपुरोहित और स्थानीय लोग भी उत्साहित नजर आए। लोगों ने जगह भक्तों का स्वागत किया। आयोजकों ने बताया कि परिक्रमा में तकरीबन एक लाख भक्तों ने सहभागिता की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें