सोरोंजी। मोहिनी एकादशी रविवार को शूकरक्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा लगाई जाएगी। पंचकोसी परिक्रमा समाज सेवा समिति द्वारा सुबह 7 बजे से संकीर्तन के साथ निकाली जाएगी। इस दौरान भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। बटुकनाथ मंदिर के महंत जगदीश गिरि ने बताया कि एकादशी तिथि का प्रारंभ 18 मई को सुबह 11:22 मिनट पर हो गया। समापन 19 मई को दोपहर 1:50 मिनट पर होगा। मोहिनी एकादशी का पारण 20 मई को सुबह 5 बजकर 28 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 12 मिनट तक होगा। बताया कि एकादशी तिथि भगवान श्री हरि विष्णु को समर्पित है। शास्त्रों में बैसाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। यह एकादशी सौभाग्यशाली, पाप नष्ट करने वाली तथा मोक्ष देने वाली है।