फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: करहल उप चुनाव के लिए समीकरण साधेंगे पंचायती राज मंत्री

Wed, 11 Sep 2024 12:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर जल्द ही उप चुनाव होना है। करहल सीट भी इन्हीं में से एक है। डिप्टी सीएम और सीएम के बाद अब सहयोगी दल सुभासपा के अध्यक्ष और पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर करहल में समीकरण साधेंगे। वे आज करहल में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


अखिलेश यादव के इस्तीफा देने के बाद से करहल सीट रिक्त है। जीत के लिए भाजपा ही नहीं सहयोगी दल भी यहां एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। पहले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने करहल में रोजगार मेला आयोजित कर 5 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार दिया, फिर सीएम योगी आदित्यनाथ ने बरनाहल में जनसभा को संबोधित किया। इसके एक सप्ताह बाद ही अब भाजपा के सहयोगी दल सुभासभा के अध्यक्ष और पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर आज मैनपुरी आ रहे हैं।
वे दोपहर 12 बजे से करहल के माया रिसोर्ट में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान यहां उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। पंचायती राज मंत्री के आगमन को लेकर दिन भर करहल में तैयारियां चलती रहीं। सुभासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद कश्यप ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन

जनसभा के बाद पंचायती राज मंत्री दोपहर दो बजे के करीब रंपुरा में जिला कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। वहीं शहर के गाड़ीवान स्थित खटीक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुमार के आवास पर पहुंचेंगे। यहां से साढ़े तीन बजे अलीगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।



अराजक तत्वों ने फाडे़ सुभासपा के होर्डिंग

करहल। पंचायती राजमंत्री की जनसभा से पूर्व अराजक तत्वों ने सुभासपा के होर्डिंग फाड़ दिए। सीओ करहल ने प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी के साथ मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। वहीं पार्टी की ओर से दूसरे होर्डिंग लगवाए गए हैं।
कस्बा में बुधवार को पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर माया रिसोर्ट मे जनसभा में शामिल होंगे। पार्टी के पदाधिकारियों ने इसको लेकर होर्डिंग लगवाए थे। मंगलवार को अराजक तत्वों ने बाईपास मार्ग स्थित गढि़या चौराहे और माया रिसोर्ट के पास लगे होर्डिंग फाड़ दिए। जानकारी होने के बाद पार्टी के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद्र कश्यप और शिशुपाल सिंह ने पुलिस को सूचना दी। सीओ करहल संतोष कुमार ने प्रभारी निरीक्षक के साथ मौके पर पहुंच कर स्थिति देखी। सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। उधर पार्टी के पदाधिकारियों ने फाडे़ गए होर्डिंग की जगह नए होर्डिंग लगवा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें