फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पंचायत सचिव परिवार रजिस्टर में नहीं दर्ज कर रहा सही नाम

Sat, 29 Jun 2024 10:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विकासखंड सुल्तानगंज की ग्रामसभा जसरऊ का पंचायत सचिव एक पीड़ित केे परिवार के सही नाम परिवार रजिस्टर में नहीं चढ़ा रहा है। पीड़ित ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में शिकायत की है। प्राधिकरण के सचिव कमल सिंह अपर जिला जज ने मुख्य विकास अधिकारी से शिकायत के संबंध में स्पष्ट आख्या मांगी है। सुनवाई के लिए 8 जुलाई की तारीख तय की है।
विज्ञापन


जसरऊ निवासी सुभाषचंद्र ने शिकायत में कहा है कि परिवार रजिस्टर में उसका नाम सुभाष दर्ज है। पत्नी का नाम उर्मिला दर्ज है, जबकि असली नाम विनीता है। पुत्र प्रवीन की जन्मतिथि गलत दर्ज है। दूसरे पुत्र योगेश का नाम दुर्वीन दर्ज किया है। इस संबंध में कई बार शिकायत करने के बाद भी पंचायत सचिव सही नाम दर्ज नहीं कर रहा है। अधिकारियों से शिकायत करने पर सुनवाई नहीं की जा रही है।

शिकायत में कहा है कि वृद्ध होने के कारण वह सरकारी कार्यालय और पंचायत सचिव के चक्कर लगाकर थक चुका है। परिवार रजिस्टर में सही नाम दर्ज नहीं होने के कारण उसका नुकसान हो रहा है। उसने परिवार रजिस्टर में सही नाम और जन्मतिथि दर्ज कराने की मांग की है। शिकायत की सुनवाई करके प्राधिकरण सचिव कमल सिंह अपर जिला जज ने मुख्य विकास अधिकारी से स्पष्ट आख्या मांगी है। प्राधिकरण में अगली सुनवाई 8 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें