फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भूमि के विवाद में पंचायत अध्यक्ष और सपा विधायक आमने सामने

Fri, 20 Jun 2025 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सहावर में जमीन की पैमाइश करती राजस्व टीम ।
विज्ञापन
सहावर(कासगंज)। भूमि के विवाद में नगर पंचायत अध्यक्ष नाशी खान और पटियाली की सपा विधायक नादिरा सुल्तान आमने-सामने हैं। भूमि का विवाद निपटाने के लिए सहावर तहसील प्रशासन ने मौके पर पैमाइश भी की है, लेकिन दोनों के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। नगर पंचायत अध्यक्ष और विधायक का यह विवाद सहावर के लोगों के बीच चर्चा में है।सहावर नगर पंचायत अध्यक्ष नाशी खान का कहना है कि कस्बे के सोरों रोड पर गाटा संख्या 409 का नगर पंचायत सहावर लोकहित में उपयोग करती आ रही है। करीब 60 वर्ष पहले से इस स्थान पर पानी का ओवर हैड टैंक बना हुआ है। इसी गाटा में नगर पंचायत का कार्यालय एवं दुकानें बनी हुई हैं। उनका आरोप है कि गाटा संख्या 409 में गाटा संख्या 408 की मालिक सपा विधायक नादिरा सुल्तान ने कब्जा कर रखा है। जिससे वह अपनी भूमि को सड़क पर लाकर लाभ ले सकें। उन्होंने बताया कि सहावर एसडीएम से इस बारे में शिकायत की है। सहावर के राजस्व प्रशासन ने भूमि की पैमाइश कर निशान लगा दिए। सहावर नगर पंचायत की भूमि पर जहां निशान लगे हैं उस पर विधायक के लोग कब्जा नहीं लेने दे रहे।वहीं इस मामले में सपा विधायक नादिरा सुल्तान का कहना है कि नगर पंचायत की भूमि पर उनका कोई कब्जा नहीं है जबकि उनकी जमीन पर सरकारी नाला निकाल लिया गया है। उनकी भूमि के आगे कुछ खाद के गड्ढे हैं। उनकी भूमि ग्राम पंचायत खितौली के अंतर्गत आती है। नगर पंचायत की सीमा से उसका कोई लेना देना नहीं है। उनका कहना है कि नगर पंचायत का ऑफिस और खेत आस-पास हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष उनके खेत के पूरे फ्रंट पर अपने कर्मचारियों की मदद से जेसीबी के माध्यम से कब्जा करना चाह रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वयं अपने खेत की पैमाइश करने के लिए एसडीएम से मुलाकात कर आग्रह किया था। उन्होंने बताया कि यह उनकी पुश्तैनी जमीन है। नगर पंचायत अध्यक्ष इस पर कब्जा करना चाहती हैं जो कानूनी रूप से गलत है। वहीं, विवाद का यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। तहसीलदार (सहावर) संदीप चौधरी का इस मामले में कहना है किनगर पंचायत भवन और खेत दोनों ही पास-पास हैं। खेत का गाटा काफी बढ़ा है। राजस्व प्रशासन ने पैमाइश करके निशान लगा दिए हैं। राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें