संवाद न्यूज एजेंसी कासगंज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अभी तिथियां घोषित नहीं की गई हैं, लेकिन निर्वाचन विभाग ने चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। चुनाव से पहले मतदाता सूची का पुनरीक्षण होना है। सूची पुनरीक्षण में लगने वाले बूथ लेवल अधिकारी को किट उपलब्ध कराने के लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। शासन से पंचायत चुनाव का संकेत मिलते ही राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत चुनाव के लिए अपना पहला कदम आगे बढ़ा दिया है। आयोग चुनाव से पहले मतदाता सूची का पुनरीक्षण कराएगा, ताकि कोई भी मतदाता चुनाव के समय मताधिकार के प्रयोग से वंचित न रहे सके। पुनरीक्षण का कार्य की जिम्मेदारी बूथ लेवल अधिकारी की होगी। विभाग से बूथ लेवल अधिकारी को सूची पुनरीक्षण के समय मतदाता सूची के साथ एक किट भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस किट में पैन, पैसिंल, क्लिप वोर्ड सहित सभी आवश्यक सामान उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे बीएलओ को पुनरीक्षण के समय किसी प्रकार की दिक्कत न हो। पुनरीक्षण कार्य के लिए १२९२ किटों की आवश्यकता होगी। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर स्थानीय स्तर पर तैयारियां शुरू करा दी गई हैं। ताकि जैसे ही आयोग मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए तिथियों का निर्धारण करे तो वैसे ही कार्य को शुरू करा दिया जाए। वर्ष २०१५ के चुनाव के समय के आंकड़े मतदाताओं की संख्या ८२१७१४ मतदान के लिए बूथ १२९२ पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का पुनरीक्षण कराया जाएगा। पुनरीक्षण में लगने वाले बीएलओ को एक किट उपलब्ध कराई जाएगी। इस किट में सभी आवश्यक सामान उपलब्ध कराया जाएगा। किट के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है-एक श्रीवास्तव प्रभारी अधिकारी, जिला निर्वाचन कार्यालय पंचायत एवं नगरीय निकाय रिपोर्ट मनोज माहेश्वरी ायत चुनाव: मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए होने लगी तैयारी -बीएलओ को उपलब्ध कराई जाएगी किट संवाद न्यूज एजेंसी कासगंज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अभी तिथियां घोषित नहीं की गई हैं, लेकिन निर्वाचन विभाग ने चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। चुनाव से पहले मतदाता सूची का पुनरीक्षण होना है। सूची पुनरीक्षण में लगने वाले बूथ लेवल अधिकारी को किट उपलब्ध कराने के लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत चुनाव के लिए अपना पहला कदम आगे बढ़ा दिया है। चुनाव से पहले मतदाता सूची का पुनरीक्षण होना है। पुनरीक्षण का कार्य बूथ लेवल अधिकारी करेंगे। बूथ लेवल अधिकारी को सूची पुनरीक्षण के समय मतदाता सूची के साथ एक किट भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस किट में पैन, पैसिंल, क्लिप वोर्ड सहित सभी आवश्यक सामान उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे बीएलओ को पुनरीक्षण के समय किसी प्रकार की दिक्कत न हो। पुनरीक्षण कार्य के लिए १२९२ किटों की आवश्यकता होगी। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर स्थानीय स्तर पर तैयारियां शुरू करा दी गई हैं। ताकि जैसे ही आयोग मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए तिथियों का निर्धारण करे तो वैसे ही कार्य को शुरू करा दिया जाए। वर्ष २०१५ के चुनाव के समय के आंकड़े मतदाताओं की संख्या ८२१७१४ मतदान के लिए बूथ १२९२ पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का पुनरीक्षण कराया जाएगा। पुनरीक्षण में लगने वाले बीएलओ को एक किट उपलब्ध कराई जाएगी। इस किट में सभी आवश्यक सामान उपलब्ध कराया जाएगा। किट के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है-एक श्रीवास्तव प्रभारी अधिकारी, जिला निर्वाचन कार्यालय पंचायत एवं नगरीय निकाय रिपोर्ट मनोज माहेश्वरी