फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पंचायत सहायकों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
बाह: बाह के खंड विकास अ​धिकारी को पंचायत सहायकों ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
बाह। स्थायीकरण एवं मानदेय बढ़ाने एवं महिलाओं को मातृत्व अवकाश दिए जाने के संबंध में पंचायत सहायकों ने 7 सितंबर को लखनऊ के ईको गार्डन में प्रस्तावित धरना प्रदर्शन से पहले मंगलवार को बीडीओ नीरज तिवारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पंचायत सहायकों का मानदेय बढ़ाकर पंचायत सचिव के समकक्ष 30 हजार रुपये प्रति माह किए जाने, संविदा समाप्त कर स्थायी कर्मचारी का दर्जा दिए जाने, महिला पंचायत सहायकों को मातृत्व अवकाश की सुविधा दिए जाने, स्थानांतरण और समायोजन नीति लागू किए जाने आदि मांगें की गई हैं। ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष नवल मोहनिया, श्याम सिंह, मदन गोपाल, चमन कुमार, रामवीर, प्रवीन, बालकिशन, प्रियंका, आरती, निशा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें