सैंया। मानदेय वृद्धि सहित 14 सूत्रीय मांगों को लेकर विकास खंड सैंया के पंचायत सहायकों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ जयकिशन दोहरे को दिया। ज्ञापन देने वालों में राधेश्याम बघेल, विमल कुमार, हरदेव, आकाश, गुलशेर खां, रविंद्र, चंद्रप्रकाश, अनिल, सुनील, हरिओम आदि मौजूद रहे।