मथुरा पलवल खंड के छाता कोसीकलां के बीच निर्माणाधीन आरओबी के लिए पॉवर व ट्रैफिक ब्लॉक 27 से 30 जून तक लिया जाएगा। इस दौरान आगरा आने वाली ट्रेनें रोककर गुजारी जाएंगी।
ये ट्रेन होंगी प्रभावित
जम्मूतवी पुणे एक्सप्रेस रोजाना कोसी स्टेशन पर 80 मिनट तक रोकी जाएगी। योगनगरी ऋषिकेश पुरी एक्सप्रेस कोसी स्टेशन पर 65 मिनट तक रेगुलेट होगी। अमृतसर नांदेड़ को 15 मिनट होडल पर, निजामुद्दीन दुर्ग एक्सप्रेस 29 जून को 75 मिनट तक कोसी पर रोका जाएगा। अमृतसर इंदौर 30 जून को 85 मिनट कोसी पर, मुंबई सेंट्रल अमृतसर एक्सप्रेस 120 मिनट छाता स्टेशन पर रोकी जाएगी। विशाखापत्तनम अमृतसर एक्सप्रेस 29 जून को 90 मिनट छाता स्टेशन पर रेगुलेट की जाएगी।
मेला स्पेशल ट्रेन 10 जुलाई को चलेगी
गुरु पूर्णिमा मेले के लिए गाड़ी संख्या 00432 नई दिल्ली अशोक नगर विशेष गाड़ी 10 जुलाई को संचालित होगी। यह ट्रेन 12.10 बजे नई दिल्ली से चलकर फरीदाबाद, पलवल होकर 3.15 बजे आगरा पहुंचेगी। यहां से ग्वालियर, झांसी, बीना होकर अशोक नगर जाएगी।